Ajay AryaAjay Arya 12-Aug-2026
(107 View)

राजकीय विद्यालयों में लगाई वंदे मातरम प्रदर्शनी, तिरंगे का किया वितरण

राजकीय विद्यालयों में लगाई वंदे मातरम प्रदर्शनी, तिरंगे का किया वितरण

देवली उपखंड के राजकीय विद्यालयों में बुधवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत वंदे मातरम प्रदर्शनी एवं तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे एवं वंदे मातरम प्रदर्शनी कार्यक्रम उपखंड अधिकारी रूबी अंसार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि उपखंड अधिकारी ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर स्लोगन का अवलोकन किया। इस अवसर पर सीबीईओ अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ अरुण कुमार शर्मा, प्रभारी रिंकू पंचोली, हरि प्रकाश मीणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में छात्र छात्राओं एवं शाला विकास समिति सदस्यों को तिरंगा वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविशंकर मीणा ने सभी छात्रों को अपने घर पर तिरंगा फहराने का आव्हान किया कार्यक्रम अन्तर्गत 13 अगस्त को विधालय के छात्र छात्राओं द्वारा गांव में तिरंगा रेली निकाली जाएगी।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel