Ajay AryaAjay Arya 12-Aug-2026
(98 View)

इनर व्हील क्लब लगाएगा 13 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

इनर व्हील क्लब लगाएगा 13 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब देवली द्वारा 13 अगस्त गुरुवार को जहाजपुर रोड़ स्थित निजी हॉस्पिटल में दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
क्लब अध्यक्ष वर्षा मंगल ने बताया कि शिविर में सभी के लिए निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसमें बीपी और शुगर की जांच, स्त्री रोग परामर्श, छाती रोग परामर्श, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। शिविर के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।क्लब ने आमजन से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने का अनुरोध किया है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel