देवली उपखण्ड के राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नासिरदा में बुधवार को कृष्ण भोग का आयोजन किया गया।
संस्था प्रधान देवराज कुमावत ने बताया कि भामाशाह धर्मेंद्र कुमार नामा ने अपने पुत्र के जन्मदिन पर बच्चों को भोजन करवाया। साथ ही बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुस्तकें, पेंसिल, रबड़ सहित अन्य स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की। कार्यक्रम में देवली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत जितेंद्र नामा ने अपनी धर्मपत्नी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय सहयोग में पुरस्कार स्वरूप 3100 रुपये की राशि भेंट की। विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाहों का स्वागत किया गया।
संस्कृत विद्यालय में हुआ कृष्ण भोग का आयोजन










