Ajay AryaAjay Arya 11-Aug-2026
(13305 View)

स्कूल में महिला पुलिस ने बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी

स्कूल में महिला पुलिस ने बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी

देवली में महिला सुरक्षा के लिए गठित कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा सोमवार को जागरूकता अभियान चला कर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोयड़ा में बालक-बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
शिक्षक शिशुपाल चौधरी ने बताया कि हेड कांस्टेबल रजिया बानो द्वारा  बच्चों को किडनैपिंग से बचाव के उपाय, किसी भी अनजान व्यक्ति से टॉफी, चॉकलेट या अन्य कोई सामग्री नहीं लेने, अनजान व्यक्ति से लिफ्ट नहीं लेने और अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करने के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही यातायात नियमों और महिला व बाल अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। हेड कांस्टेबल ने बच्चों को बताया कि किसी भी अनजान स्थिति में तुरंत अपने शिक्षक, परिजन या पुलिस को 100, 112 और 1098 पर सूचना दें। बच्चों ने भी बड़ी जिज्ञासा से सभी बातें सुनी।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel