देवली में महावीर इंटरनेशनल द्वारा हरियाली अमावस्या के मौके पर सकुन की धार कार्यक्रम के तहत शहर में ठेला लगाकर आजीविका चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को बड़ी साइज की छतरी वितरित की गई।
सचिव महावीर कुमार जैन ने बताया कि धूप व बरसात से बचाव के उद्देश्य को लेकर संस्था द्वारा शहर में 10 छतरी वितरण करने का लक्ष्य है। इस मौके पर अध्यक्ष बी. एल. जैन, राजेश सर्राफ, भागचंद जैन, ललित सोनी, सुनील डोसी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
महावीर इंटरनेशनल ने जरूरतमंद लोगों को बड़ी साइज की छतरी वितरित की










