देवली उपखंड के राजकीय विद्यालयों में बुधवार को हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि हरियालो राजस्थान के तहत उपखंड अधिकारी रूबी अंसार द्वारा पौधारोपण किया गया।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि तहसीलदार अजय पांडे के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विद्यालय संचालकों ने वृक्षारोपण किया।
केन्द्रीय विद्यालय देवली प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देवली की 9 वीं रिजर्व बटालियन द्वारा विद्यालय में सहायक कमांडेंट राहुल वर्मा के सानिध्य में सामूहिक राष्ट्रगान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली व्यवस्थापिका कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार एवं हरियाली प्रदान करने वाले 21 पौधे लगाए गए। प्रधानाध्यापिका अनुराधा शर्मा ने बताया कि बच्चे के जन्मदिन पर पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
राजकीय विद्यालयों में हरियालो राजस्थान के तहत किया पौधारोपण










