Ajay AryaAjay Arya 11-Aug-2026
(670 View)

महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव समेत कई मांगो को लेकर एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव समेत कई मांगो को लेकर एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवली द्वारा राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल करवाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम एवं कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय को देवली महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में महाविद्यालय में नवीन भवन निर्माण, रिक्त शैक्षणिक पदों एवं डिपोर्टेशन रद्द करने, विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, पीजी स्तर पर नवीन विषय प्रारंभ करने व महाविद्यालय में एनसीसी इकाई की स्थापना करने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 15 दिन में मांगे नहीं मानी गई तो उसके बाद विद्यार्थी परिषद द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा। जिला संयोजक कार्तिकेय शर्मा ने बताया की महाविद्यालय की जर्जर अवस्था 2022 से है। इस सम्बन्ध में पहले भी कई ज्ञापन मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर के नाम दिए जा चुके हैं। इस दौरान नगर सहमंत्री नमन यादव, गौरव धर्मानी, इकाई उपाध्यक्ष स्नेहा मीणा, संजना बैरागी, रोहित मीणा, विकाश गुर्जर, कमलेश शर्मा, पूर्व नगर मंत्री संदीप कुम्हार, कोमल वर्मा, दीक्षा जैन, वंदना वर्मा, कृष्णा मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel