हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआईएसएफ द्वारा शहर में मोटरसाइकिल रैली एवं उपखण्ड के राजकीय विद्यालयों में तिरंगा रैली निकाली गई।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देवली की 9 वीं और 6 ठी आरक्षित वाहिनी द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान बल सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया गया तथा आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने कस्बे में तिरंगा रैली निकाली। प्रधानाचार्य रविशंकर मीणा ने विधालय प्रांगण से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडा का गोठड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह नरुका ने बताया कि यात्रा पूरे गांव में गुजरती हुई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंच कर खत्म हुई। ग्रामीणों ने देश सेवा करने की शपथ ली।










