राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अगस्त शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय देवली में निशुल्क मनोरोग एवं नशामुक्ति शिविर का आयोजन किया जायेगा।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ. रविराज सिंह ने बताया कि प्रातः 10 बजे से लगने वाले शिविर में जिला अस्पताल टोंक के मनोरोग एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. बृज किशोर सैनी द्वारा जांच एवं उपचार किया जाएगा। शिविर में सिरदर्द, घबराहट, बैचेनी, टेंशन, थकान, उदासी, नींद नही आना, याददाश्त की समस्याएँ, मिर्गी, असामान्य व्यवहार, अनचाहे विचार, नशे के रोग, गुप्त रोग आदि समस्याओं का निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां दी जायेगी।
निशुल्क मनोरोग एवं नशामुक्ति शिविर 14 अगस्त को










