Ajay AryaAjay Arya 13-Aug-2026
(80 View)

विद्यार्थियों में मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

विद्यार्थियों में मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

देवली के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में गुणवत्ता, सुरक्षा तथा भारतीय मानकों के महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से मानक क्लब द्वारा मानक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों के गुणवत्ता मानकों, प्रमाणन चिन्हों तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से संबंधित ज्ञान को परखा गया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में निर्धारित मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आईएसआई मार्क एवं हॉलमार्क की पहचान और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी तथा खरीदारी करते समय प्रमाणन चिन्हों की जांच करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम मुस्कान सिंह, द्वितीय अभिषेक वर्मा, तृतीय अमन कुमार मीणा, चतुर्थ अंकिता गुर्जर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel