Ajay AryaAjay Arya 13-Aug-2026
(105 View)

राष्ट्रीय स्वाभिमान जागरण सप्ताह के तहत विशेष संगोष्ठी, छात्रों ने ली नशा मुक्त रहने की शपथ

राष्ट्रीय स्वाभिमान जागरण सप्ताह के तहत विशेष संगोष्ठी, छात्रों ने ली नशा मुक्त रहने की शपथ

राजकीय महाविद्यालय देवली में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वाभिमान जागरण सप्ताह के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूरण मल वर्मा ने उपस्थित स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को राष्ट्र के लिए समर्पित महापुरुषों के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक द्वारा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की अनुपालना ही सच्ची राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना है। इसी क्रम में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और नशा मुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विद्यार्थियों को एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने नशा नहीं करने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम का आयोजन नई किरण नशा मुक्ति केंद्र की प्रभारी निकिता वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी एवं दिनेश कुमार मीणा इकाई द्वितीय के सानिध्य में किया गया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel