Ajay AryaAjay Arya 13-Aug-2026
(141 View)

सीबीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

सीबीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

देवली के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में गुरुवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं, पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब एवं विज्ञान प्रयोगशाला का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता और शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान उनके साथ एसीबीईओ अरुण कुमार शर्मा  एवं चंदप्रकाश माहेश्वरी भी साथ रहे। कार्यक्रम के तहत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में शिक्षा अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में एसडीएमसी के सदस्य जितेन्द्र कुमार चौधरी और रमेश चन्द गोयल ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel