देवली उपखंड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय माधोसिंघपुरा उर्फ दोलता के नवनिर्मित भवन की दीवारों में दरारें आने एवं फर्श उखड़ने की जांच एवं कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि विद्यालय का भवन हाल ही में बनाया गया है, लेकिन घटिया निर्माण कार्य के चलते नवीन भवन में दरारें पड़ गई तथा जगह-जगह से फर्श उखड़ गया है। इसी प्रकार विद्यालय प्रांगण में मिट्टी का सही भराव नहीं किए जाने से बारिश का पानी वहीं भरा रहता है जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने उक्त नवनिर्मित भवन की तकनीकी टीम द्वारा निष्पक्ष जांच करवा कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा भवन की मरम्मत करवाने की मांग की है। इस दौरान प्रशासक सदस्य रामकिशन बेरवा, लालाराम, देवराज, गोपाल, कैलाश, सोराज, जगदीश आदि मौजूद थे।
नवनिर्मित विद्यालय भवन की दीवारों में आई दरारें, ग्रामीणों ने जांच व मरम्मत की मांग की










