देवली के समीप हनुमान नगर क्षेत्र की शिव कॉलोनी में बच्चों, महिलाओं व कॉलोनीवासियों ने कांवड़ यात्रा निकाली।
कार्यक्रम संयोजिका शारदा देवी सेन ने बताया कि हनुमान नगर क्षेत्र के शिव कॉलोनी के भक्तों द्वारा जैन कॉलोनी स्थित बालाजी महाराज के मंदिर से कावड़ यात्रा की शुरुआत की गई जहां पर बच्चे एवं महिलाओं ने प्रेम नगर स्थित ताडकेश्वर महादेवजी को जल अभिषेक के लिये डीजे के साथ भजनों के साथ कावड़ यात्रा निकाली। यात्रा का कॉलोनी में भृमण करवाया गया। हनुमान नगर नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा यात्रा का फूल बरसाकर व आम का जूस पिलाकर स्वागत किया गया। ताडकेश्वर मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा केले का वितरण किया गया। तत्पश्चात ताडकेश्वर महादेव जी मंदिर में पहुंचकर कावड़ियों द्वारा जल अभिषेक किया गया। जल अभिषेक के बाद समस्त भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भोजराज गुर्जर, ऋषि प्रमोद शर्मा, नीरज उपाध्याय चेतन शर्मा, अभिषेक सुवालका, सिद्धार्थ मीणा, निर्मल जैन, शंकर सेन, भेरू धाकड़, शिव सिंह मीणा, विजया गुर्जर आदि शामिल थे।
बच्चों व मातृशक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा, ताडकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक










