भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत का अजमेर से बाराँ जाते समय देवली में शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत को पार्टी का दुपट्टा, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए निकाय चुनाव की तैयारी का फीडबैक लिया, साथ ही कार्यकर्ताओं को नगर पालिका चुनाव में जुट जाने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया एवं जन समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए कहा। शहर मंडल अध्यक्ष ने अब तक किए हुए कार्यों एवं संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर शहर मंडल उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, रवि बलसोरा, मंत्री मुकेश मीणा, नंद सिंह शक्तावत, प्रकाश चंदेल, शिव धाकड़ राजेश मल्होत्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील कुरेशी, गौरव बेरवा, रमेश खींची सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का देवली में हुआ स्वागत










