Ajay AryaAjay Arya 16-Aug-2026
(260 View)

माहेश्वरी समाज देवली का बड़ा निर्णय, 5 परिवारों की सदस्यता पुनः बहाल

माहेश्वरी समाज देवली का बड़ा निर्णय, 5 परिवारों की सदस्यता पुनः बहाल

देवली में माहेश्वरी समाज विकास समिति की बैठक में सामाजिक सौहार्द और एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 3 वर्ष पूर्व समाज से पृथक किये गये 5 परिवारों की सदस्यता को बहाल किया गया।
समिति के अध्यक्ष ताराचंद सोमानी ने बताया कि भूतपूर्व अध्यक्ष गोविंद नारायण सोमानी के कार्यकाल में समाज से पृथक किए गए गुलाब चंद नुवाल, विनोद काबरा ,भगवान काबरा, पवन नुवाल व दीपक झंवर की वापसी के साथ ही अब देवली में माहेश्वरी समाज के कुल सदस्य परिवारों की संख्या 100 हो गई है। अध्यक्ष ने बताया कि समाज के व्यवस्थित संचालन और अनुशासन के लिए शीघ्र ही एक नवीन मार्गदर्शक नियमावली लागू की जाएगी और भविष्य में किसी भी नए परिवार को सदस्यता समाज के निर्धारित नियमों व दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही प्रदान की जाएगी। इस निर्णय को सामाजिक समरसता व संगठन की मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel