Ajay AryaAjay Arya 17-Aug-2026
(942 View)

नगर पालिका के 35 वार्डों में निकाली आरक्षण की लॉटरी, सम्भावित उम्मीदवार हुए सक्रिय

नगर पालिका के 35 वार्डों में निकाली आरक्षण की लॉटरी, सम्भावित उम्मीदवार हुए सक्रिय

देवली नगर पालिका के 35 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को जिला मुख्यालय पर निकाली गई। इससे पूर्व अध्यक्ष पद की लॉटरी निकाली जा चुकी है जिसमें अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य वर्ग के 13 वार्ड 2, 11, 12, 14, 16, 19, 20, 22, 23, 25, 32 और 33 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य महिला वर्ग के लिए 6 वार्ड 17, 18, 21, 24, 26 और 28 निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 1, 13, 15 और 30 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 8 और 35 आरक्षित किए गए हैं। एससी वर्ग में वार्ड 4, 5, 6, 7 और 29 तथा एससी महिला के लिए वार्ड 3, 9 और 10 आरक्षित हुए हैं। एसटी वर्ग के लिए वार्ड 27 और 34 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड 31 आरक्षित किया गया है। वार्डों की आरक्षण लॉटरी सामने आने के बाद अब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel