देवली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। राजकीय यूनानी औषधालय देवली के नवीन और आधुनिक भवन निर्माण के लिए नगरपालिका प्रशासन द्वारा खसरा संख्या 4437/4851 में से 448.54 वर्ग मीटर भूमि 99 वर्ष के लिए निःशुल्क आवंटित की गई है।
यूनानी औषधालय प्रभारी मोहम्मद रोशन ने बताया कि नगरपालिका, यूनानी चिकित्सा विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह स्वीकृति मिली है। प्रभारी ने बताया कि भूमि आवंटन के बाद अब बजट स्वीकृति और निर्माण प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। नए भवन से देवली सहित दर्जनों गांवों के मरीजों को एक ही छत के नीचे सुलभ और गुणवत्तापूर्ण यूनानी चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
देवली में राजकीय यूनानी औषधालय के नए भवन हेतु भूमि आवंटित










