देवली ब्लॉक में आगामी नगर पालिका और पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस कार्यकताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे काग्रेस कार्यालय पेट्रोल पंप देवली में आयोजित की जाएगी।
बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद हरीश चन्द्र मीना उपस्थित रहेंगे। सांसद के साथ विधानसभा प्रभारी ईश्वर खोईवाल सहित सभी मण्डल व शहर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और बूथ स्तर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
आगामी चुनावों को लेकर देवली में कांग्रेस की बैठक 19 को, सांसद हरीश मीना देंगे जीत का मंत्र










