Ajay AryaAjay Arya 18-Aug-2026
(135 View)

केंद्रीय विद्यालय में बीआईएस के तत्वावधान में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

केंद्रीय विद्यालय में बीआईएस के तत्वावधान में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

देवली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में गठित विद्यालय मानक क्लब की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया कि क्लब के 45 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया जिन्हें क्लब गठन के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में कनक मीणा ने प्रथम, धैर्य कुमार ने द्वितीय, भूमिका शर्मा ने तृतीय और मुस्कान मीणा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में क्लब के मेंटर राजेश गुप्ता एवं प्राचार्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्टेशनरी सामग्री वितरित की।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel