देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी का मंगलवार को समग्र शिक्षा टोंक के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया।
प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी ऋषिकेश मीणा एवं आकाश चौधरी ने विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरुका के अनुसार अधिकारियों ने योजना से संबंधित गतिविधियों बाल वाटिका, कम्युनिटी कनेक्ट, चाइल्ड पोर्टफोलियो, क्लीनिक रिसोर्स, साइंस फेयर, साइंस ओलम्पियाड, स्कूल एनुअल ग्रांट, समर कैंप आदि के आय खर्च पर चर्चा की साथ ही व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत आइटी ब्यूटी के लैब हर्बल गार्डन, पुस्तकालय, पुस्तक वितरण, स्वच्छता, सौन्दर्यकरण, पोषाहार, वृक्षारोपण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश देकर संबल प्रदान किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की गतिविधियों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश










