राजस्थान की ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ में 26, 27 एवं 28 जनवरी को तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय जादूगर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव में देश-विदेश के 500 से अधिक जादूगरों के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के आयोजन को लेकर जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजकीय निवास पर ब्रोशर एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के करीब 50 जादूगरों ने भाग लिया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय जादूगर महोत्सव की तैयारियों, देश- विदेश से आने वाले जादूगरों की सहभागिता और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों के अनसार तीन दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश के जादूगर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य जादू की कला को बढावा देने के साथ देश-दुनिया के जादूगरों को एक मंच पर लाना है।
अंतर्राष्ट्रीय जादूगर महोत्सव पोस्टर का विमोचन किया










