देवली ब्लॉक में आगामी नगर पालिका एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर बुधवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरिश्चंद्र मीना ने की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ जनता के बीच पहुंचने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। सांसद ने कहा कि अब की बार निकाय चुनावों में प्रत्याशी चयन हेतु ऑनलाइन एप बनाई गई है जहाँ चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब जमाना डिजिटल हो गया है, इसलिए प्रत्याशी की सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल भी देखी जाएगी। तथा मजबूत व टिकाऊ व्यक्ति को ही पार्टी टिकट देगी।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब एवं सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.instagram.com/reel/DcOL55OhAx-/?igsi=eWlwMHkzbDZvZWo5
https://www.facebook.com/share/r/1aBqzRDU6J/
https://x.com/DeoliChannel/status/2090059744170094956
कांग्रेस की चुनावी बैठक, सांसद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का किया आह्वान










