देवली के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नगरीय निकाय एवं पंचायतराज आम चुनाव के मद्देनजर स्वीप योजनान्तर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथों पर हर वोट जरूरी, मतदान हमारी पहचान जैसे नारे मेहंदी से लिखकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उपप्रधानाचार्या खुर्शीद जहाँ के नेतृत्व में एक पेड़ लोकतंत्र के नाम थीम के तहत विद्यालय में पौधारोपण किया गया। इसमें गाइड और एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
स्वीप के तहत मेहंदी लगा कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश










