Ajay AryaAjay Arya 20-Aug-2026
(128 View)

केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी आयोजित

केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी आयोजित

देवली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर स्थानीय समस्या पर आधारित विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 
प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया कि प्रदर्शनी में विद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर केंद्रित विज्ञान परियोजनाएँ प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत परियोजनाओं के मूल्यांकन के पश्चात श्रेष्ठ पाँच परियोजनाओं का चयन क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थी अब क्षेत्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य ने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करती हैं। परियोजनाओं के मार्गदर्शन में शिक्षक राजेश गुप्ता, स्वाति श्रीवास्तव, मधु मोयल एवं ऋचा चौधरी का योगदान रहा।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel