देवली में नगरपालिका चुनाव को देखते हुए श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा की पूर्व निर्धारित तारीख में बदलाव किया गया है। अब श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा 1 सितंबर को देवली से रवाना होगी और 2 सितंबर को श्री सांवरिया सेठ धाम पहुंचकर ध्वजारोहण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पहले यात्रा 8 सितंबर को देवली से रवाना होकर 9 सितंबर को श्री सांवरिया सेठ धाम पहुंचने वाली थी, लेकिन 9 सितंबर को नगरपालिका चुनाव का मतदान होने के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा और चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए यात्रा की तारीख में बदलाव किया गया है।
निकाय चुनाव के चलते बदली श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा की तारीख










