देवली बार एसोसिएशन ने तहसील एवं न्यायालय परिसर में लगी सरकारी एलसीडी को सार्वजनिक एवं दृश्यमान स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित चौहान ने पत्र में बताया कि राज्य सरकार द्वारा परिसर में लगाई गई एलसीडी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाता है। लेकिन वर्तमान में वह स्थान एकांत कोने में स्थित सार्वजनिक शुलभ शौचालय के पास आ गया है, जहां आमजन का कुछ देर रुकना भी असहज है। पत्र में कहा गया है कि इस कारण एलसीडी और उस पर प्रसारित होने वाली लाभदायक योजनाएं आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। साथ ही हर माह आने वाला बिजली बिल भी व्यर्थ जा रहा है। बार एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर से निवेदन किया है कि उक्त एलसीडी को ऐसे सार्वजनिक स्थान पर लगवाया जाए जहां लोग आसानी से उसे देख सकें, ताकि सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रभावी रूप से हो सके।
बार एसोसिएशन ने एलसीडी स्थानांतरण की मांग की, जिला कलेक्टर को लिखा पत्र










