अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, सखी सहेली शाखा देवली द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवली पुलिस थाने में जाकर पुलिस थाना अधिकारी प्रीति रत्नू, कालिका यूनिट इंचार्ज रजिया बानो सहित पूरे थाना स्टाफ को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि सखी सहेली शाखा ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी, श्रीफल भेंट किया तथा मुंह मीठा करवाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। मोनिका सुराणा ने बताया कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए त्योहारों पर भी अपनी ड्यूटी निभाते हैं और अपने परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाते। ऐसे में उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उन्हें परिवार जैसा अपनापन देना ही इस आयोजन का उद्देश्य रहा। इसके माध्यम से सखी सहेली शाखा ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भाई बहिन के स्नेह का संदेश दिया। इस अवसर पर नीलम मनचंदा, मोनिका जैन और निधि जैन उपस्थित रहे।
महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के राखी बांध कर रक्षाबंधन की बधाई दी










