Ajay AryaAjay Arya 26-Aug-2026
(207 View)

जुलूस ए मोहम्मदी : मुस्लिम समाज ने जश्न ए इदुलमिलादिन्नबी का जुलूस निकाला

जुलूस ए मोहम्मदी : मुस्लिम समाज ने जश्न ए इदुलमिलादिन्नबी का जुलूस निकाला

देवली शहर में हज़रत मुहम्मद सल्लाहू अलैहिवस्सलम की यौमे पैदाइश (जन्म दिवस) वफ़ात (निर्वाण) के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा जूलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। यह आयोजन पैगंबर ए कायनात के 1501 वर्ष पूर्ण होने पर निकाला गया।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने बताया कि जूलूस बुधवार को सुबह फ़ज़र की नमाज़ के साथ कुरआन ख्वानी से शुरू होकर शाही ज़ामा मस्जिद से ममता सर्किल, छतरी चौराहे से होते हुए हज़रत पहलवान शाह बाबा की मज़ार शरीफ़ पर पहुंचा। इसी प्रकार कोटा रोड, एजेंसी एरिया, बंगाली कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी से भी जूलूस निकाला गया। इस्लामिक उलेमाओं विद्वानों द्वारा हजरत मुहम्मद साहब की सीरत ए मुस्तफा (जीवनी) पर रौशनी डाली और उनके आदर्शों को आत्में सात करने का पैग़ाम दिया। 27 अगस्त को शाही ज़ामा मस्जिद के चौक में जलसा ए सीरतुन्नबी प्रोग्राम बाद नमाज़ ए ईशा आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार पहलवान शाह दरग़ाह पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। यह प्रोग्राम अंजुमन कमेटी ज़ामा मस्जिद के तहत आयोजित किया गया। अध्यक्षता सदर अ. खालिक अब्बासी ने की।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel