देवली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी राखियों को आकर्षक एवं नवीन डिजाइनों में तैयार किया।
प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्रियों का उपयोग करते हुए सुंदर एवं मनमोहक राखियाँ बनाईं। इस अवसर पर विद्यालय के कला शिक्षक साबू लाल मीणा, मुख्याध्यापक धर्मराज मीणा एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, कलात्मक कौशल, भारतीय संस्कृति एवं भाई-बहन के प्रेम और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट राखी बनाने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन










