देवली उपखंड के दूनी में नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए पहले दिन 27 अगस्त को केवल वार्ड संख्या 8 से नामांकन दाखिल हुआ हैI
रिटर्निंग अधिकारी रूबी अंसार ने बताया कि वार्ड 8 से महेश दत्त तिवारी पुत्र रामप्रसाद तिवारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया हैI प्रशासन के अनुसार पहले दिन दूनी नगरपालिका के अन्य किसी वार्ड से नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है।
दूनी नगरपालिका चुनाव 2026 : पहले दिन वार्ड 8 में दो नामांकन हुए दाखिल










