देवली शहर एवं उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के सभी मंदिरों में शानदार झांकियां सजाई गई।
शहर के बस स्टैंड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर, तेलियान समाज मंदिर, गौशाला, बावड़ी बालाजी, नेकचाल बालाजी, लक्ष्मी मार्केट में खाटूश्यामजी झाँकी, सीआईएसफ का श्री कृष्ण मंदिर एवं अन्य मंदिरों में भी भव्य झांकियां सजाई गई। रात्रि को 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म पश्चात आरती कर प्रसादी वितरण किया गया।
हनुमान नगर में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में जनसहयोग से कुंचलवाडॉ रोड पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य गायक गौतम शर्मा, त्रिलोक साहू, कुलदीप शर्मा रहे। कार्यक्रम अतिथि के रूप में हनुमान नगर थाने के थानाधिकारी गणेशाराम मीणा एवं सनातनी निशा बाई किन्नर ने भी शिरकत की जिनका मंडल द्वारा स्वागत किया गया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया










