Ajay AryaAjay Arya 22-Oct-2026
(242 View)

पंचायत समिति देवली: दूसरे दिन 13 नामांकन, भाजपा के 9 प्रत्याशी मैदान में

पंचायत समिति देवली: दूसरे दिन 13 नामांकन, भाजपा के 9 प्रत्याशी मैदान में

पंचायत समिति देवली सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। 
रिटर्निंग अधिकारी रूबी अंसार ने बताया कि दूसरे दिन कुल 13 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। सी.आर. क्षेत्र संख्या 7 से रिंकू कंवर ने भाजपा और निर्दलीय दोनों रूप में नामांकन भरा है। वहीं क्षेत्र 6 से हेमराज मीणा भाजपा और मंजू कुमारी मीणा भाजपा, क्षेत्र 9 से राजेश कुमार भाजपा, लेखराज वर्मा भाजपा और नन्दलाल रैगर कांग्रेस, क्षेत्र 19 से कमलेश देवी निर्दलीय, क्षेत्र 11 से किरण कुमारी मीणा भाजपा, क्षेत्र 7 से ममता भाजपा, क्षेत्र 12 से दुर्गा देवी भाजपा, क्षेत्र 24 से हेमराज मीणा भाजपा और क्षेत्र 5 से शिवराज मीणा कांग्रेस ने पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि भाजपा से 9, इंडियन नेशनल कांग्रेस से 2 और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel