देवली में 11 केवी गुरुद्वारा फीडर से जुड़े बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र की विद्युत सप्लाई 22 एवं 23 अक्टूबर को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बंद रहेगी।
जयपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र तेली मोहल्ला, महाजन मोहल्ला, जनता कॉलोनी, घोसी मोहल्ला, पटवा बाजार, ममता सर्कल की विद्युत सप्लाई प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगी।
मेंटेनेंस के चलते दो दिन रहेगी विद्युत सप्लाई बंद










