मानव सेवा संकल्प संस्थान देवली द्वारा नगर पालिका देवली के सहयोग से 25 अक्टूबर रविवार को आदर्श बालिका सी. सैकण्डरी स्कूल पटेल नगर देवली में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।
संस्थान से जुड़े अशोक दुबे ने बताया कि शिविर में निःशुल्क मैमोग्राफी (स्तन कैंसर), चेस्ट एक्सरे (फेफड़ों की जांच), पैप स्मियर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) एवं मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध रहेगा।
निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा शिविर रविवार 25 अक्टूबर को










