Ajay AryaAjay Arya 22-Oct-2026
(173 View)

सखी सहेली के फैशन फेयर का हुआ शुभारंभ, 32 स्टॉल पर सजे आकर्षक उत्पाद

सखी सहेली के फैशन फेयर का हुआ शुभारंभ, 32 स्टॉल पर सजे आकर्षक उत्पाद

देवली में सखी सहेली शाखा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दीपावली स्पेशल फैशन फेयर का नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
फैशन फेयर में कुल 32 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें कोटा से आए विक्रेताओं सहित विभिन्न प्रकार के आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं। मेले में साड़ियां, सूट, ज्वेलरी, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामान एवं दीपावली के विशेष उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आयोजकों के अनुसार, मेले के तीनों दिन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखा गया है। 2500 रुपये से अधिक की खरीदारी करने पर आकर्षक उपहार दिया जाएगा। इस आयोजन में उपस्थित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की प्रदेश जनसंपर्क प्रमुख हर्षा गोयंका ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को मंच देने वाला सफल आयोजन बताया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel