पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित आईटी एवं सिक्योरिटी ट्रेड के विद्यार्थियों का सीआईएसएफ यूनिट में औद्योगिक भ्रमण कराया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को सीआईएसएफ की कार्यप्रणाली, सुरक्षा उपकरणों, सुरक्षा प्रक्रियाओं, अनुशासन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं जवानों ने विद्यार्थियों को सुरक्षा क्षेत्र में संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों को अपने विशेष से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान किया।
विद्यार्थियों ने किया सीआईएसएफ यूनिट में औद्योगिक भ्रमण










