समाजसेवी अख्तरुल्लाह खान की टीम ने गौ-सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक बैल के पैर में बंधी रस्सी को हटाकर बैल को पीड़ा से राहत पहुंचाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवली के समीप हनुमान नगर क्षेत्र में एक बेजुबान बैल के पैर में किसी व्यक्ति द्वारा रस्सी बांध दी गई थी। रस्सी ज्यादा दिन तक बंधी रहने से बैल का पैर कटने लगा था, खून बह रहा था और घाव में कीड़े पड़ चुके थे, जिससे बैल काफी दर्द में था। इसकी जानकारी समाजसेवी अख्तरुल्लाह खान की टीम को मिली तो टीम ने तुरंत मानवता दिखाते हुए गौ-रक्षा हेल्पलाइन नंबर 1963 पर कॉल किया। सूचना पर लोहारी कला गौशाला से गौ-एम्बुलेंस टीम के रवि कुमार मीणा और शिवपाल भट्ट मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर बैल का रेस्क्यू किया। टीम के सदस्य आसिफ पठान ने बैल के पैर में बंधी रस्सी को काटा और फिर गौ-रक्षा टीम द्वारा उसके घाव की सफाई कर दवाई लगाकर मरहम-पट्टी की गई और उसे राहत पहुंचाई गई। इस पुनीत कार्य में इमरान खान, इरफान पठान, शांतिलाल माली, लक्की माली, नीरज पांडे, आसिफ पठान, अयान खान, सुमित सिंह, रईस पठान का विशेष सहयोग रहा।
विशेष निवेदन - टीम ने लोगों से अपील की कि अपनी मानवता बनाये रखें, चाहे वह जानवर हो चाहे इंसान। यही काम अगर किसी इंसान के साथ होता तो कई व्यक्ति तैयार खड़े हो जाते, हमें इंसानों के साथ भी वही रवैया करना चाहिए और बेजुबान जानवरों के साथ भी वही इंसानियत दिखानी चाहिए।
गौ रक्षको ने बैल के पैर में बंधी रस्सी को हटाकर बैल को राहत पहुंचाई










