Ajay AryaAjay Arya 08-Sep-2026
(183 View)

देवली नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्ड में कल होगा मतदान, उम्मीदवार कर रहे हैं सघन जनसंपर्क

देवली नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्ड में कल होगा मतदान, उम्मीदवार कर रहे हैं सघन जनसंपर्क

देवली नगर पालिका क्षेत्र में मतदान की तैयारी पूर्ण, 9 सितंबर को होगा मतदान
देवली में नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बुधवार 9 सितंबर को 35 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 23811 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों की जांच पूरी कर ली गई है और मतदान दल रवाना कर दिए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रशासन ने मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में बैनर, पोस्टर और चुनाव प्रचार सामग्री पर पूर्ण रोक लगा दी है। इस परिधि में प्रत्याशियों के बूथ भी नहीं लगेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 35 वार्डों में कुल 165 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद से ही प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हैं।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel