Ajay AryaAjay Arya 08-Sep-2026
(89 View)

राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित

राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित

देवली के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की थीम हरा-भरा एवं स्वच्छ परिसर रही।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा श्रमदान किया। प्राचार्य ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वच्छ एवं हरित परिसर को जीवन का संकल्प बनाने का आह्वान किया। एनएसएस नोडल अधिकारी निकिता वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी एवं दिनेश कुमार मीणा ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा इसका संदेश समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। अंत में स्वयंसेवकों ने स्वच्छ, सुंदर एवं हरित परिसर के निर्माण का संकल्प लिया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel