देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर और सुपरवाइजर का एसआईआर ओर 8 माह से बकाया मानदेय भुगतान किए जाने की मांग को लेकर कार्मिकों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में बताया देवली उपखंड में कार्यरत सुपरवाइजर और बूथ लेवल ऑफिसर गहन मतदाता को निरीक्षण कार्यक्रम और 8 माह से बकाया मानदेय भुगतान नहीं होने से परेशान है। ज्ञापन में बताया कि सभी जगह मानदेय भुगतान हो चुका है लेकिन देवली उनियारा में अभी तक नहीं हुआ है जिससे इन कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर इस सप्ताह तक भुगतान नहीं होता है तो जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
कार्मिकों ने एसआईआर का मानदेय भुगतान किए जाने की मांग की










