Ajay AryaAjay Arya 10-Sep-2026
(166 View)

नशे की चपेट में आए युवक की हुई मौत, जंगल में मिले शव से क्षेत्र में फैली सनसनी

नशे की चपेट में आए युवक की हुई मौत, जंगल में मिले शव से क्षेत्र में फैली सनसनी

देवली के समीप गणेश रोड स्थित रामद्वारा के पीछे बबूल के पेड़ों में गुरुवार सुबह 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हाथ में सिरिंज लगी मिली है, जिससे प्रथम दृष्टया नशे के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण चिकित्सकीय जांच के बाद ही चल सकेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मस्तराज पुत्र शिवसिंह मीणा निवासी दांता ढाणी, थाना देवली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मस्तराज पिछले करीब एक वर्ष से कोटा रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार ले रहा था। बुधवार को केंद्र के कर्मचारियों ने उसके जीजा फतेहलाल को उसे वहां से ले जाने के लिए कहा था। फतेहलाल उसे दांता ढाणी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मस्तराज कुचलवाड़ा में उतर गया। उसके पास एक बैग था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार मस्तराज गुरुवार सुबह मृत अवस्था में मिला। मौके पर उसके हाथ में सिरिंज लगी मिली। साथ ही बैग के पास एक पर्ची मिली, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने नंबर पर संपर्क कर परिजनों तक जानकारी पहुंचाई। बाद में पुलिस ने सबको राजकीय चिकित्सालय की मोर्चादी में पहुंचाया। मौत के कारणों की पुष्टि जांच और चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel