एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक, लोक कला गतिविधियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहना टोंक में आयोजित की गई।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि देवली ब्लॉक से समूह एक कक्षा 5 से 8 वर्ग में आर्यन जैन, डिंपल महावर, कुणाल ठागरिया, यक्षिका मेहरा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार द्वितीय समूह कक्षा 9 से 12 वर्ग में निशा कुमारी बैरवा, श्रुति वैष्णव, समीर बैरवा, महिमा शर्मा ने जिला स्तर पर साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर 10 प्रतियोगी विजयी घोषित किए गए, उनमें से 8 प्रतियोगी देवली के विजेता रहे। इन प्रतियोगियों में 4 प्रतियोगी राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय देवली, 2 प्रतियोगी पीएम श्री देवली,1 प्रतियोगी पीएम श्री दूनी, 1 प्रतियोगी शहीद सोहनलाल वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली विजेता रहे। उक्त प्रतियोगिताओं का ब्लॉक स्तर पर आयोजन राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय देवली में किया गया था, ब्लॉक स्तरीय विजेता बालकों ने जिला स्तर पर भाग लेकर देवली ब्लॉक का गौरव बढ़ाया है।
जिला स्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता: 10 में से 8 प्रतियोगी देवली के विजेता रहे










