Ajay AryaAjay Arya 09-Sep-2026
(620 View)

देवली नगर पालिका चुनाव संपन्न : कुल 85.32 प्रतिशत हुआ मतदान

देवली नगर पालिका चुनाव संपन्न : कुल 85.32 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर पालिका देवली के 35 वार्डों में बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। प्रशासन द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 85.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वार्ड नंबर 1 में 86.79, 2 में 84.95, 3 में 90.42, 4 में 83.11, 5 में 91.19, 6 में 95.10, 7 में 90, 8 में 82.95, 9 में 92.32,10 में 85.88, 11 में 86.77, 12 में 85.75, 13 में 77.28, 14 में 87.98, 15 में 82.61, 16 में 87.70, 17 में 77.23, 18 में 75.77, 19 में 88.37, 20 में 85.46, 21 में 78.99, 22 में 74.32, 23 में 74.20, 24 में 73.13, 25 में 83, 26, 26 में 72.87, 27 में 83.16, 28 में 89.91, 29 में 91.71, 30 में 92.03, 31 में 90.54, 32 में 91.19, 33 में 89.66, 34 में 86.39, 35 में 90.21 समेत कुल मतदान 85.32 प्रतिशत रहा है।
देवली में कुल 23811 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 20315 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 35 वार्डों में कुल 165 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनके भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा मतदाताओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे तक ही लंबी कतारें लग गईं थी। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रत्येक वार्ड में पुलिस बल तैनात रहा तथा 200 मीटर की परिधि में प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। परिणाम के बाद ही तय होगा कि देवली नगर पालिका की चेयरमैन की कुर्सी पर कौन काबिज होगा।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel