बछ बारस के अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा सेवा एवं जनसुविधा के उद्देश्य से देवली के चौथ माता मंदिर परिसर में दो कुर्सियां लगवाई गईं।
क्लब की वर्षा मंगल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बैठने की सुविधा उपलब्ध करवाना एवं उनके लिए सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना रहा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने क्लब द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी लोगों के लिए बड़ी सुविधा बन जाते हैं। इस कार्यक्रम में क्लब की कई सदस्याएं उपस्थित रही।
बछ बारस पर चौथ माता मंदिर में इनर व्हील क्लब की सेवा पहल










