Ajay AryaAjay Arya 08-Sep-2026
(116 View)

मतदान के दिन कॉलोनी में भारी वाहनों पर रोक लगाए

मतदान के दिन कॉलोनी में भारी वाहनों पर रोक लगाए

देवली में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 इन्द्रपुरा कॉलोनी के वार्डवासियों ने मतदान दिवस 9 सितंबर को क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। 
वार्डवासियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय को दिए ज्ञापन में बताया कि नेगडिया रोड पर बजरी के भारी वाहन आते-जाते हैं, जिससे मतदान के दौरान असुविधा के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने जयपुर चुंगी नाका से नेगडिया तक बजरी के भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की, ताकि शांतिपूर्ण मतदान हो सके और अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel