Ajay AryaAjay Arya 11-Sep-2026
(69 View)

निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं का सम्मान किया

निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं का सम्मान किया

जिला स्तर पर आयोजित किए गए सत्र 2026-27 की एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना (साहित्यिक एवं सांस्कृतिक/ लोक कला) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली की तीन छात्राओं का सम्मान किया गया।
श्रुति वैष्णव ने वाद विवाद प्रतियोगिता (अंग्रेजी), डिम्पल महावर ने निबंध प्रतियोगिता ( हिंदी), महिमा शर्मा ने निबंध प्रतियोगिता (इंग्लिश) में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।अब सभी बालिकाएं राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत 4 या अधिक राज्यों के 10 दिवसीय शैक्षणिक, सांस्कृतिक भ्रमण हेतु जाएगी। इस योजना का उद्येश्य मेधावी विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास करना है। इस अवसर पर देवली यूसीईओ वसुधा शर्मा, संस्था के संस्था प्रधान राजीव शर्मा, स्टाफ, अभिभावक उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel