कमोडिटी वाइज विशेष अभियान के तहत जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट की रोकथाम के लिए लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत गुरुवार को सीआईएसएफ कैंटीन का निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मदन लाल गुर्जर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमांडेंट मनजीत कुमार की उपस्थिति में मिर्च पाउडर विनीबा ब्रांड तथा प्रॉपराइटरी फूड चॉको के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि दोनों नमूनों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया जाएगा। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवीर सिंह चरण एवं आराधना शर्मा, कैंटीन प्रभारी ओ पी मीणा, तिलक वर्मा एवं प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
सीआईएसएफ कैंटीन का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए










