देवली के कीर मोहल्ले में बुधवार रात 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का पता उस समय चला, जब परिजन उसे बुलाने के लिए गेट खटखटाते रहे, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में परिजनों ने किसी तरह गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान किशन लाल पुत्र रामपाल कीर निवासी कीर मोहल्ला देवली के रूप में हुई है।पुलिस को बुधवार रात करीब 12 बजे अस्पताल से फंदा लगाने की सूचना मिली थी। मृतक के भाई कान्हाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रात को कुंडी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह गेट खोला तो किशन लाल फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की










