देवली में राधा अष्टमी के मौके पर शहर से बिजासन माता रानी (कुचलवाड़ा) कला के लिए पैदल यात्रा रविवार की दोपहर रवाना हुई।
सैकड़ो श्रद्धालु नाचते गाते पैदल यात्रा में शामिल हुए। शहर के मुख्य बाजारों से जब पैदल यात्रा निकली तो शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्था भी की। पैदल यात्रा में शामिल सैकड़ो महिला एवं पुरूष श्रद्धालु नाचते बिजासन माता रानी के दरबार में पहुंचे जहां ध्वजा अर्पित की। शाम को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
माता रानी के जयकारों से गूंज उठा शहर, भक्तों ने किया पैदल यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत











